
I. एकीकृत कुशलता विकास योजना:
| क्रम सं | पाठ्यक्रम | अवधि | पाठ्य विवरण |
|---|---|---|---|
| 1 | वाणिज्यिक चॉकी कीटपालन | 15 दिन |
वाणिज्यिक चॉकी रेशम कीटपालन, विसंक्रमण एवं स्वास्थ्य परिरक्षा, वाणिज्यिक चॉकी कीटपालन केंद्र का गठन, चॉकी बागान का अनुरक्षण, पीडक एवं रोग नियंत्रण. एच आर डी सहित प्रबंधकीय कार्य निवेश और वित्तीय सहायता के लिए परियोजना तैयार करना ।
|
| 2 | रेशम उत्पादन निवेश में व्यापार, उपस्कर/ यंत्रावली एवं परामर्शी सेवा | 15 दिन | छाँटने की कैंची , छंटाई आरी, अपतृण कर्तक, फुहारक, फ्लॉस हटाने का यंत्र, शय्या विसंक्रामक उपस्कर, तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण यंत्र आदि. का उपयोग । पवर टिल्लर एवं ट्रैक्टर जुताई का प्रदर्शन । एच आर डी सहित प्रबंधकीय कार्य निवेश और वित्तीय सहायता के लिए परियोजना तैयार करना । |
| 3 | जैव सूत्रीकरण की तैयारी एवं रेशम रद्दी का पुन: उपयोग | 15 दिन | शहतूत के मूल रोगों का नियंत्रण करने हेतु प्रयोग किए जाने वाले जैव सूत्रीकरण यथा रक्षा, नर्सरी गार्ड,बयोनेमा, कैम्पोमिक्स, चेतक को तैयार करना । रेशम रद्दी को मूल्य वर्द्धक उर्वरक में परिवर्तित करने हेतु वानस्पतिक एवं कृमि वानस्पतिक तकनीक । एच आर डी सहित प्रबंधकीय कार्य निवेश और वित्तीय सहायता के लिए परियोजना तैयार करना |
| 4 | जैव नियंत्रण कारकों का उत्पादन और लोकप्रियकरण | 15 दिन | रेशमकीट एवं शहतूत पीडक और पीडक के प्रकार और पीडक प्रकोप के कारक घटक, जैव नियंत्रण कारकों के व्यापक उत्पादन के लिए कीटशाला सुविधाएँ और आवश्यकताएँ ।व्यापक उत्पादन का अर्थ शास्त्र, जैव नियंत्रण कारकों को विमोचित करने के तकनीक और उनका उपनिवेशन ।व्यापक उत्पादन एककों का वीक्षण एच आर डी सहित प्रबंधकीय कार्य निवेश के लिए परियोजना और वित्तीय सहायता के लिए परियोजना तैयार करना । |
| 5 | कोसा हस्तशिल्प | 15 दिन | कटे कोसों का चयन, रंजकों का चयन कोसों को रंग देने हेतु रंजकों को तैयार करना, कोसों की कटाई । विभिन्न प्रकार के फूलों की तैयारी, फूलदान में फूलों को सजाकर रखना, हारों को तैयार करना, ग्रीटिंग कार्ड तथा वाल प्लेट्स बनाना । एच आर डी सहित प्रबंधकीय कार्य निवेश के लिए परियोजना और वित्तीय सहायता के लिए परियोजना तैयार करना । |