
अधिदेश
- भारतीय रेशम उत्पादन, उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढाने हेतु वैज्ञानिक, तकनीकी एवं आर्थिक अनुसंधान संचालित करना |
- पोषी पादप, रेशम कीटपालन, कोसोत्तर प्रौद्योगिकी एवं इनके प्रचार के लिए पैकेज प्रणाली विकसित करना ।
- उत्पादों एवं प्रौद्योगिकियों का वाणिज्यीकरण और उद्योग इन्टरफेस ।
- सकल आय और उत्पादकता बढाने हेतु निवेश लागत एवं नीरसता कम करने तथा उपोत्पादों का उपयोग करने का प्रयास ।
- निर्यात करने तथा विदेशी मुद्रा प्राप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोटि के रेशम उत्पादन को बढाना ।
- मानव संसाधन विकास ।
- प्रजनक स्टॉक का अनुरक्षण ।
- रोग एवं पीडक अनुवीक्षण और पूर्वानुमान एवं पूर्वसूचना ।
- आई सी टी टूल्स के ज़रिए ज्ञान, अ व वि अभिनवकरण एवं पैकेज प्रणाली का प्रचार ।
- प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के साथ सहयोगी अनुसंधान कार्यक्रम/परियोजना संचालित करना ।
- चालू अनुसंधान, संबंधित कार्यकलाप, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाओं के समर्थन के लिए
- संस्थान के संगठन को सुदृढ बनाना ।
- बेहतर सह कार्य हेतु अंतर संस्थानीय सहयोग ।
- रेशम उत्पादन प्रौद्योगिकियों की प्रौद्योगिक आर्थिक व्यवहार्यता पर अध्ययन ।
- तकनीकी एवं परामर्शी सेवाएँ प्रदान करना ।